लंदन. वर्ल्ड कप 2019 शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज डेल स्टेन के कंधे की पुरानी चोट उभर आई है। वे इंग्लैंड के खिलाफ टीम के पहले मैच में नहीं खेलेंगे। टीम के कोच ओटिस गिब्सन ने साफ कर दिया है कि पहले मुकाबले में टीम को स्टेन की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच गुरुवार को द ओवल में खेला जाना है।
पुरानी चोट से परेशान
करीब दो साल पहले डेल स्टेन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कंधे में तकलीफ हुई थी। इसके बाद वे करीब दो साल से काफी कम क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल 2019 में भी वे ज्यादा नहीं खेल पाए थे। गिब्सन ने कहा, ‘हमें लगता है कि स्टेन पहले मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। लिहाजा, हमें रणनीति में बदलाव करना होगा।’
वॉर्मअप मैच भी नहीं खेले
स्टेन के दूसरे मैच में भी उतरने को लेकर संशय है। यह मैच रविवार को द ओवल में ही बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। 5 जून को दक्षिण अफ्रीका टीम इंडिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी। अगर सब कुछ सही रहा तो स्टेन इस मैच में खेल सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में भी स्टेन नहीं खेले थे। गिब्सन ने कहा, ‘वर्ल्ड कप 6 हफ्ते चलेगा। यह लंबा शेड्यूल है। हम जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले सकते, इसलिए उन्हें फिट होने का वक्त दिया जा रहा है।’
रबाडा भी पूरी तरह फिट नहीं
दक्षिण अफ्रीका के लिए परेशानी की एक वजह और है। उनके मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा खेल तो रहे हैं लेकिन आईपीएल के दौरान उनकी पीठ में चोट लगी थी। वे उससे पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। अगर ऐसा ही रहा तो वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का बॉलिंग अटैक कमजोर हो जाएगा। इससे पहले एनरिक नोर्जे घायल होने की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं। कप्तान डुप्लेसिस के पास अब क्रिस मॉरिस और ड्वाइन प्रिटोरियस जैसे विकल्प मौजूद हैं।
देश की खातिर मैने वापसी की : इमरान
इमरान ने जिया उल हक के बारे में कहा, "मैं 1987 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले चुका था, लेकिन लगभग एक साल बाद जनरल जिया ने राष्ट्रीय चैनल के जरिए मुझसे वापसी का अनुरोध किया। टीम के लिए बुलाए गए रात्रि भोज के दौरान वे मुझे दूसरे कमरे में ले गए। मुझसे कहा कि तुम क्या करने जा रहे हो? वापसी की बात को ठुकरा कर मेरा अपमान मत करना। आपको अपने देश की खातिर वापस आने के लिए कह रहा हूं। जनरल जिया के इन बातों के बाद मैंने देश के लिए क्रिकेट में वापसी की।'
खेल डेस्क. भारत ने अपने दूसरे वार्मअप मैच में बांग्लादेश को 95 रन से हरा दिया। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 78 गेंद पर 113 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। धोनी विकेट के पीछे से अक्सर फील्ड सेट करते नजर आते हैं, लेकिन इस मैच में वे बांग्लादेश के लिए फील्ड सेट करते नजर आए। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
मिड विकेट से स्क्वायर लेग पर जाने की सलाह दी
40वें ओवर में बांग्लादेश के शब्बीर गेंदबाजी करने आए। धोनी उस वक्त 60 रन पर खेल रहे थे। शब्बीर गेंदबाजी करने जा रहे थे, तभी धोनी ने उन्हें रोक दिया। धोनी स्टंप छोड़कर अलग खड़े हो गए। शब्बीर ने पूछा कि क्या हुआ तो धोनी फील्ड पर खड़े एक फील्डर को सही जगह बताने लगे। उन्होंने फील्डर को मिड विकेट से स्क्वायर लेग जाने की सलाह दी। इस पर शब्बीर भी मान गए। यह नजारा देख कमेंटेटर्स हंस पड़े। विरोधी टीम की फील्डिंग सेट करने का वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स धोनी की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वर्ल्ड कप में ऐसा अब तक नहीं देखा था। धोनी है तो मुमकिन है।"
No comments:
Post a Comment