बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है. फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया गया है. ये एक वेडिंग सॉन्ग है. गाने में सुशांत सिंह राजपूत और सारा मुख्य पात्र हैं.
गाने का नाम स्वीटहार्ट है. गाना वेडिंग के दौरान फिल्माया गया है. वीडियो में सुशांत, सारा के लिए गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं. गाने के अंत में सारा अली खान भी सुशांत के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं. गाने को देव नेगी ने गाया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं.
केदारनाथ का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है. फिल्म का निर्माण संयुक्त रूप से अभिषेक कपूर और रोनी स्क्रूवाला कर रहे हैं . फिल्म के म्यूजिक की बात करें तो इसका म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है. फिल्म 7 दिसंबर, 2018 में रिलीज की जाएगी.
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो पहली नजर में ट्रेलर एक धमाकेदार प्रेमकहानी को बंया करते नजर आता है. जिसमें एक हिंदू लड़की (सारा अली खान) को मुस्लिम लड़के (सुशांत सिंह राजपूत) से प्यार हो जाता है. एक तरफ दोनों के अपने प्यार को पाने के लिए समाज से लड़ते दिखाए जाते हैं.
वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ में प्रलय में डूबते दिखाई देते हैं. सारा अली खान ने पहली फिल्म में ही जबरदस्त एक्टिंग स्किल दिखाई है. न्यूकमर एक्टर में जहां अक्सर एक्सप्रेशन की कमी देखने को मिलती है, वहीं सारा ने इमोशनल सीन में बेहतरीन अदाकारी की है.
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गुरुवार रात 12:30 बजे कांग्रेस ने राजस्थान के अपने 152 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पहली सूची में कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं का नाम है. इसमें टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट चुनाव लड़ रहे हैं जबकि पार्टी महासचिव अशोक गहलोत अपनी परंपरागत सीट जोधपुर के सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे.
गहलोत और पायलट ने बुधवार को अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे कि वे चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वहीं वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है.
राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी नोखा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे. बुधवार को ही बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के महासचिव मुकुल वासनिक ने सूची जारी की.
इसी तरह से भंवरी देवी कांड में जेल में बंद महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा को भी जोधपुर के ओसियां से विधानसभा में उतारा गया है. कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता सीपी जोशी एक बार फिर से नाथद्वारा सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं. यहां पर पिछली बार 1 वोट से चुनाव हार गए थे. इसके अलावा अभी इसी साल अजमेर से सांसद बने रघु शर्मा को केकड़ी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.
मोदी लहर के बावजूद पिछली बार कांग्रेस के जीते सभी विधायकों को दोबारा कांग्रेस ने टिकट थमाया है. एक दिन पहले ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए 5 बार के विधायक हबीबुर्रहमान को कांग्रेस ने नागौर से टिकट दिया है. अशोक गहलोत के पिछले मंत्रिमंडल में शामिल ज्यादातर मंत्रियों को टिकट थमाया गया है, लेकिन कांग्रेस ने 152 प्रत्याशियों की सूची में करीब 40 नए चेहरों को भी उतारा है.
No comments:
Post a Comment